न्यायालय के आदेश पर हुई कुर्की की कार्यवाही

  जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में भूमि विवाद में एक युवक को गोली मारने के मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय द्वारा कुर्की की नोटिस जारी कर दी गयी। धारा 307, 504, 506 के आरोपी प्रभाकर सिंह पुत्र रमाशंकर निवासी मियांपुर थाना लाइन बाजार है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद यादव के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी कुर्की की नोटिस को आरोपी के मकान पर चस्पा कर दिया गया है। इतना ही नहीं, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से मुनादी भी करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी यदि आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपित शेष तीन अन्य अभियुक्त पूर्व में ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Related

news 8190076591728553386

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item