सिंचाई विभाग के डाक बंगले का मंत्री जगदीश सोनकर ने किया लोकार्पण

 मछलीशहर। स्थानीय कस्बे के कोतवाली के बगल मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर सिंचाई विभाग के नवनिर्मित डाक बंगले का क्षेत्रीय विधायक / मंत्री जगदीश सोनकर ने सोमवार को लोकार्पण किया।98.02 लाख की लागत से एक वर्ष में निर्मित हुआ।डाक बगले के बन जाने से क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर व्याप्त है।
   इस अवसर पर बिचार ब्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांगो को मैं शासन में पहुंचाया।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर धन आवंटित हुआ।जिसका परिणाम है कि एक वर्ष में डाक बंगला बनकर तैयार हो गया।शासन की मंशा है कि विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आयेगी।इसके साथ ही मैं क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूगा।मेरे प्रयास से बहुप्रतीक्षित राजकीय महिला विद्यालय का भवन मीरपुर में बनकर तैयार है।रोडवेज डिपो का का कार्य प्रगति पर है।जल्द ही बन जाएगा।शासन से डिपो के उच्चीकृत करने व् डिपो बनाने का अनुरोध किया है। ग्रामप्रधान विजय यादव के सहयोग से पहाड़पुर गांव में सब्जीमण्डी के लिए जमीन मिल गयी है।जल्दी ही निर्माणकार्य शुरू हो जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 50 बेड की और मांग किया हूं ।इसके साथ ही डाक बंगले के लिए 38 लाख और बजट की मांग किया हूं।जिससे सुलभ शौचालय, विश्राम गृह बन सके एवम् लॉन का सुंदरीकरण हो सके।विद्दुत आपूर्ति सुधारने के लिये उपकेंद्र पर 5 एम् बी ए के दो ट्रान्सफार्मर लगाये गए।मेरा प्रयास है कि अधिक से अधिक नई सड़कें बने और पुरानी सड़कों की मरम्मत हो सके।धन की कोई कमी नही है।अपने विकास कार्यों के बल पर वर्ष 2017 में फिर पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजनरायन विंद, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव,, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कुमार, कोतवाल धनीराम वर्मा, अधिशासी अभियन्ता सिचाई खण्ड जौनपुर एस के सिंह, सपा नेता फिरोज खां, दिल शान उर्फ़ बबलू, मुस्ताक खां,डा हस्सान, कृपाशंकर श्रीवास्तव, निसार मास्टर सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

news 9064869925484142656

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item