ड्रेस की धनराशि डकार गया विद्यालय

जौनपुर। जिले के विभिन्न विद्यालयों में यूनिफार्म और मिड-डे-मील वितरण में धांधली कर सरकारी धन हजम किया जा रहा है। पब्लिक इण्टर कालेज केराकत कक्षा 6 से आठ तक छात्र और छात्राओं को ड्रेस वितरण के लिए आयी धनराशि हड़पने का आरोप अभिभावक लगा रहे हैं। आरोप है कि उक्त विद्यालय में 2016 में न तो ड्रेस वितरण किया गया न ही मध्यान्ह भोजन योजना में भाजन वितरण किया गया। उक्त दोनों मदों की धनराशि हड़प लिया गया। बताते हैं कि मार्च 2016 से पहले कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्रों से शिक्षण शुल्क के रूप में 65 रूपये फीस ली जाती रही। मार्च 2016 से 65 रूपये के स्थान पर अचानक 125 रूपये वसूली जाने लगी। उक्त प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक देकर जाचं कराये जाने की मांग की गयी है।

Related

news 3487556064436485545

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item