अखण्ड भारत दिवस को लेकर विहिप ने किया सघन जनसम्पर्क

  जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरूवार को सिरकोनी विकास खण्ड में व्यापक जनसम्पर्क करके अखण्ड भारत दिवस, स्थापना दिवस एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में सघन अभियान चलाया गया। जिला संगठन मंत्री मनोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली रामदयालगंज, जफराबाद, सिरकोनी, अहमदपुर, कबूलपुर, नत्थनपुर, राजेपुर, सलखापुर में चैपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों को अखण्ड भारत संकल्प दिवस के बारे में बताया। साथ ही आगामी 12 अगस्त को जम्मू से आयोजित बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में क्षेत्रीय लोगों को जानकारी दी गयी। इसी क्रम में संगठन के 52वें वर्ष में प्रवेश पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्थानीय आधार पर होने वाले कार्यक्रम तय किये गये। संगठन मंत्री मनोज ने कहा कि पवित्र सावन मास में कांवरियों का जत्था जनपद से होते हुये विभिन्न शिवालयों एवं प्रसिद्ध स्थानों पर जल चढ़ाने जा रहा है। उनकी सुरक्षा हेतु 29 जुलाई को प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिलकर उनको ज्ञापन देगा। कांवरियों को प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ पेयजल ठहराव एवं जलपान की व्यवस्था एवं सुरक्षा शासन सुनिश्चित करें। सम्पर्क करने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश चन्द, प्रखण्ड अध्यक्ष अनिरूद्ध मौर्य, शैलेश सिंह भारद्वाज, आचार्य रविन्द्र, प्रवेश गुप्ता, कमलेश, शिव आसरे सिंह, मनीष, छविनाथ, अमरनाथ, पंकज, संतोष सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 715854874990985948

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item