हादसे में युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_238.html
जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर - वाराणसी मार्ग पर गुरूवार को इण्डिका की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद इण्डिका सरपट निकल गयी। बताते हैं कि 38 वर्षीय धीेरन्द्र मिश्र निवासी मिसिरपुर थाना जफराबाद बाइक से जा रहा था कि इण्डिका कार ने उसे जोरदार धक्का मारा और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
