चार घरों से लाखों का माल पार

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में हौसला बुलंद चोरों ने एक हीं रात में चार घरों को अपना निशाना बनाकर नकदी, जेवरात व मोबाइल समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गए। चोरों ने पहला निशाना उक्त गांव निवासी यूनुस पुत्र खलील के घर को बनाया, मकान के पीछे बने हुए शौचालय के सहारे छत पर पहुंच गए और मकान के भीतर रखे हुए चार सूटकेस उठा ले गए। घर से लगभग सौ मीटर दूर ले जाकर सूटकेस तोड़कर उसमें रखे हुए तीन सोने की चैन, 16 हजार नकदी व अन्य जेवरात समेत लगभग तीन लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। इसके उपरांत चोरों ने उसी गांव के क्रमशः रऊफ के यहां से मोबाइल व लगभग दस हजार रुपये नकदी तथा जुबेर पुत्र मिर्जा के यहां से मोबाइल व बीस हजार रुपये नकदी व मंजूम के घर से नकदी समेत लगभग बीस हजार की सम्पत्ति लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। चोरी की वारदात के सम्बन्ध में लोगों का कहना है कि चोर मास्टर चाभी का प्रयोग करके ही कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल हुए हैं। चोरी की उक्त घटना के सम्बन्ध में थाने पर सूचना दी गयी है पुलिस प्रकरण में जांच पड़ताल कर रही है।

Related

news 2450011729969244147

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item