शादी में हर्ष फायरिंग करते एक युवक गिरफ्तार , बन्दुक जब्त
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_300.html
जौनपुर । शादी समारोह समेत अन्य शुभ अवसरों पर हर्ष फायरिंग करने वाले असलहाधारी अब सावधान हो जाइये क्यों की पुलिस की नज़र आप पर है। अब हर्ष फायरिंग किया तो आप जेल जाने को तैयार रहिये साथ में आप की बन्दुक जब्त होगी और लाइसेंस निरस्त हो जायेगा। इसका उदाहरण देखने को मिला है , सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में इस इलाके में रविवार को आई एक बारात फायरिंग करने वाले एक लाइसेंसी असलहाधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरायखाजा थाना क्षेत्र के ग्राम भुवलीपुर खातीरपुर भैंसा में रवीन्द्र नाथ पाण्डेय के यहां लडकी की शादी थी, थानाध्यक्ष के के मिश्र को सूचना मिली की कुछ लोग शादी में हर्ष फायरिंग कर रहे है, इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सरायख्वाजा द्वारा मौके पर पहुँच कर दुर्गेश मिश्र पुत्र दिनेश मिश्र निवासी सतबडा जनापुर थाना सरायख्वाजा को लाइसेंसी sbbl बन्दूक तथा 8 खोखा और 3जिन्दा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया गया ,लाइसेंस को चेक किया गया तो लाइसेंस का नवनीकरण माह जून में समाप्त हो चुका था । इस गिरफ्तारी पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध सं0700/16 धारा 286 भादवि और 27/30 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को जेल भेजा गया ।