निर्माण कार्य में घटिया ईट का प्रयोग देखते ही भड़के डीएम

जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज उप जिलाधिकारी केराकत सर्वेश मिश्रा के साथ जलालपुर चौराहे के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने  चौराहे पर विद्युत के पोल तार को हटवाने तथा पेड़ को कटवाकर निर्माण कार्य तत्काल कराने का निर्देश दिया साथ ही साथ जलालपुर बाजार में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि लोनिवि द्वारा सड़क की नाप कराकर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाकर नाली का निर्माण करवाये, इसके बाद जिलाधिकारी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर के पोखरे पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया जिसमें ठेकेदार द्वारा सेम ईट का प्रयोग किये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा खण्ड विकास अधिकारी को जलालपुर को सेम ईटा हटवाकर नम्बर एक ईटा लगवाने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी को सहायक अभि0 जिला पंचायत से खराब ईट के प्रयोग किये जाने की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।

Related

news 2948404215746650454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item