दर्जनों घर गिरे, बिजली ध्वस्त

जौनपुर। कई दिनों से चल रही बूंदाबंादी ने आखिर विकराल रूप अख्तियार कर लिया और शनिवार की रात में भीषण बारिश हुई। जिससे लोग सहम गये। दर्जनों मकान धराशाई हो गये अनेक स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था ठप्प हो गयी लोग पेयजल के लिए इधर उधर भागने लगे। बूंदाबांदी तो शनिवार को दिन से हो रही थी लेकिन रात में अचानक मूसलाधार वर्षा होने लगी। झमाझम बारिश ने गरीबों के आशियाने ध्वस्त करने लगे। कही कच्चे मकान गिरे तो कही मड़हे बैठ गये। अफरातफरी मच गयी। कई लोग घायल भी हो गये। बससात से कई प्रकार की समस्याओं से लोग जूझने को मजबूर हो गये। जिनके सिर से छत हट गयी वे दूसरों के घर पनाह लेने के लिए मजबूर हुए। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश की बांट जोह रहे किसानों ने सवेरे जब देखा कि खेतों में पानी लगा है तो आन फानन में धान की रोपाई शुरू कर दिया। गांवों में जगह जगह रास्तों पर जल जमाव हो गया। आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। मवेशी भीग गये और उनके चारे की समस्या पैदा कर दिया। शहर के टीवी अस्पताल के निकट पीपल का विशाल वृक्ष गिर गया जिसके कारण घण्टों आवागमन बाधित रहा। बाद में पेड़ काटकर आवागमन सुचारू कराया गया।

Related

news 8136916619104698563

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item