खेतासराय के नए थानेदार वीरेन्द्र सोनकर , शहर कोतवाल राम भरोसे

  जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और दुरूस्त करने के उद्देश्य से विभागीय फेरबदल कर दिया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम भरोसे कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं से प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली, वीरेन्द्र सोनकर को थानाध्यक्ष मीरगंज से थानाध्यक्ष खेतासराय, योगेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी पतरहीं से थानाध्यक्ष मीरगंज, राजमोहन यादव को वाचक आरक्षी अधीक्षक से प्रभारी डीसीआरबी, नागेन्द्र को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी एएचटीयू और गोरखनाथ पाण्डेय को पेशी कला आरक्षी अधीक्षक से वाचक आरक्षी अधीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में यह भी पता चला कि जनसमस्याओं की सुनवाई में लापरवाही व पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने के आरोप में जांचोपरांत थानाध्यक्ष खेतासराय प्रमोद यादव सहित आरक्षी संजय यादव, रणजीत सिंह, सुहेल अहमद व चालक सूर्यमणि यादव को आरक्षी अधीक्षक श्री कनय ने निलम्बित कर दिया है। हालांकि इसके पहले ये लाइन हाजिर किये गये थे।

Related

news 6810544422182946268

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item