मिसाइलमैन की मनायी गयी पुण्यतिथि
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_436.html
जौनपुर। मिसाइलमैन भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रथम पुण्यतिथि बुधवार को जगह-जगह मनायी गयी जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसी क्रम में नगर के पुरानी बाजार में स्थित सेंट जेफर्स स्कूल में डा. कलाम की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक डा. अलमदार नजर ने बच्चों को मिसाइलमैन भारत रत्न डा. कलाम जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या खुशनसीब, कोआर्डिनेटर आशुतोष शर्मा, एकरार हुसैन सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

