गौराबादशाहपुर में नही जलती स्ट्रीट लाईट
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_516.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) गौराबादशाहपुर कस्बे की पूरे दो किलोमीटर से कुछ अधिक लम्बी बाजार
में शाम व रात में सार्वजनिक जगहो पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नही है जिसकी
वजह से शाम होते ही इस पूरी बाजार में ऐसा अँधेरा छा जाता है कि लगता है ये
शाम नही बल्कि रात हो चुकी है। एक तो इस बाजार में शाम को बिजली कभी कभार
ही मिलती है वही कुछ बड़े व्यवसायी अपने संस्थानो में जेनरेटर लगवा रखे है
जिनसे कुछ प्रकाश मिल जाता है इसे बाद तो पूरी बाजार में अँधेरे का
साम्राज्य व्याप्त रहता है। वर्षो पहले बाजार में कई जगहो पर सोलर लाईटे
बड़े जोर शोर के साथ लगवायी गयी थी तथा इन लाईटो से बाजार सहित कस्बे में
कुछ प्रकाश तो मिल ही जाता था परन्तु बीतते वक्त के साथ यह लाईटे खराब होती
गयी तथा इनमे लगी कुछ बैट्रियों को चोर चुरा ले गये तो कुछ बैट्रिया
प्रभावशाली लोगो के घरो में लगे इनवर्टरो में शोभायमान होने लगी। इस तरह
से गौराबादशाहपुर बाजार तथा कस्बा पुनः अंधेरे में विलीन हो गया। आज की
तारीख में लगभग 20 हजार की आबादी वाल यह कस्बा शाम होते ही पूरी तरह से
अँधेरे में खो जाता है तथा इस बाजार के व्यवसायी भी लगभग 7 बजते बजते अपने
प्रतिष्ठानो को बंद कर घर की राह पकड़ लेते है। लगभग आठ बजे के बाद तो पूरी
बाजार मे सिर्फ अँधेरा ही अँधेरा नजर आता है जो कि कभी कभार सड़क पर से
गुजरने वाले वाहनो की हेड लाईटो से भंग हो जाता है। जन प्रतिनिधि भी इस
मामले पर चुप्पी भी लोगाें को अखरती है।

