ट्रेन से गिरा युवक बेहोश
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_519.html
जलालपुर (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के
जलालपुर थाना गद्दी मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप रविवार के दिन किसी अज्ञात
ट्रेन से सफ़र कर रहे एक 15 वर्षीय अज्ञात युवक अपलाइन के किनारे गिर कर
बेहोश हो गया ।ट्रेन से नीचे गिरा युवक देखकर पास पड़ोस के लोग जुट गए और
स्थानीय लोगों द्वारा 108 को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां पर डॉक्टरों की टीम में प्राथमिक
उपचार के बाद उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए बेहोशी की हालत में जिला
अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।उसके सिर मे गम्भीर चोट के निशान थे।
