भदोही में क्रिकेट मैदान पर आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत

 भदोही। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी । यह हादसा सुरियावा थाने के मेढी क्रिकेट मैदान पर शाम तकरीब चार बजे हुआ । युवक जिले के औराई का निवासी है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जिले के औराई थाना क्षेत्र के कुरौना गाँव निवासी मोहम्मद सैफ (20) दो साल से सुरियावा नगर के भतटेवरा में रहकर मेढी क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट खेलता था । उसका ररिश्तेदार आरिफ क्रिकेट असोसिएशन गठित कर युवाओं को क्रिकट सीखाता है । सैफ सुबह - शाम मौदान पर अभ्यास करने जाता है । आज भी मैदान पर वह गया था हालांकि वह क्रिकेट नहीँ खेल रहा था । गाँव के युवक मैदान पर फूटवाल खेल रहे थे । उसी दौरान बरसात के समय आकाशीय बिजली गिरी और युवक की मौत हो गयी ।पुलिस ने खिलाड़ी युवक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।  

Related

news 2761457639862332508

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item