धारदार हथियार से वार कर दबंगों ने की युवक हत्या
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_632.html
जफराबाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के दूल्हेपुर गांव में गुरूवार की रात गांव स्व-जातीय दबंग युवकों ने एक विवाहित युवती के छेड़खानी के मामले को लेकर युवती के पिता की धारदार हथियार से वार उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुॅची जफराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा डाग स्क्वायड टीम की मदद से हत्यारोपियों की पहचान कर 03 युवकों के विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर दो को गिरफ्तार कर लिया तथा तीसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही है। सी0ओ0 सिटी, एसपी सिटी, एवं पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को सुबह घटनास्थल का दौरा किया और मातहतों को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त थानाक्षेत्र के दूल्हेपुर गांव निवासी राम सागर सरोज रात में घर के बाहर स्थित मड़हे में चारपाई पर सोये हुए थे। बताया जाता है कि रात्रि में लगभग 2.00 बजे गांव के कुछ स्व-जातीय दबंग युवकों ने रामसागर को गाली-गलौज देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया और उसे चारपाई से खींचकर घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक मक्के की खेत में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को वहीं छोड़कर चले गये। रामसागर की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन एवं पड़ोसी लोग जब टार्च से खोजबीन करते हुए उक्त मक्के के खेत में पहुॅचे तो देखा कि रामसागर मृत पड़ा हुआ है तथा उसके शरीर के कई जगहों पर धारदार हथियार वार किया गया है। परिजनों की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष जफराबाद जंग बहादुर यादव मयफोर्स पहुॅचकर दूल्हेपुर गांव पहुॅचकर जाॅच पड़ताल किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। शुक्रवार को सुबह मौके पर डाग स्क्वायड टीम का खोजी कुत्ता घटना स्थल से सूधंता हुआ एक हत्यारोपी के पम्पिंग सेट मशीन/पाही पर जाकर रूक गया। पुलिस कर्मियों द्वारा जब पाही पर बने मकान का दरवाजा खुलवाया गया तो अन्दर मौजूद चैकी पर कपड़े से ढका हुआ एक तलवार एवं एक रिवाल्वर तथा एक गमछा व बनियान जिसमें खून लगा हुआ था, बरामद हुआ। रामसागर के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन दबंग युवकों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीसरे हत्यारोपी की खोज में जुटे हुए हैं। सी0ओ0 सिटी, एसपी सिटी, एवं पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सक्सेना ने भी शुक्रवार को सुबह घटनास्थल का दौरा किया और मातहतों को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिया। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें हो रही है। बताया जाता है कि मृतक रामसागर की विवाहित पुत्री के छेड़खानी को लेकर दो-तीन दिन पूर्व भी दबंग युवकों एवं मृतक रामसागर के बीच कहासुनी हुई थी।