लोजपा ने मनाया पासवान का जन्मदिन

 
 जौनपुर।  लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज द्वारा कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा किया गया।  सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कन्हईपुर जिला कार्यालय पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाने पहुंचे। इस अवसर पर  रामविलास पासवान  के विचारों और दलित राजनीति पर एक संगोष्ठी का आयोजन  हुआ। संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करने वालों में प्रदेश महासचिव देवी प्रसाद गिरि, महमूद खान, सन्तोष सोनी, नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, प्यारेलाल सरोज, रीता सरोज सहित तमाम लोग रहे। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज ने बताया कि आजादी के बाद शीर्ष दलित राजनीति के अभाव में बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों को अगर सही मायने में किसी राजनेता ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है तो वो सिर्फ रामविलास पासवान   हैं। आज इस संगोष्ठी के आयोजन का वास्तविक उद्देश्य देश में प्रत्येक क्षेत्र में दलितों की सहभागिता परस्तर सामाजिक समरसता के साथ स्थापित करने के संकल्प के साथ होना चाहिए। संचालन कमलेश अग्रहरि ने किया।  डा. रामविलास, सन्तोष यादव, सुरेश सरोज, डा. मायाशंकर, प्रमोद कुमार, मनोज सिंह, रामलाल, शीतला प्रसाद, अंसार, आशिफ,कल्लू सरोज, महेन्द्र मिश्रा, प्रदीप कुमर, विनय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

news 4443113806090271720

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item