आपसी सहमति से चांद बीबी मस्जिद शाहगंज का विवाद हल

  जौनपुर। अजादारी कौसिंल शाहगंज इकाई की बैठक बुधवार को शाहगंज कार्यालय पर हुई जहां शाहगंज कस्बे के कोरवलिया चांद बीबी मस्जिद की भूमि पर अवैध कब्जे का विवाद जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी के संज्ञान में आते ही 24 घण्टे में आपसी सहमति से सुलझ गया। तहसील प्रशासन के सहयोग से उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, कोतवाल आदि की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से मसले का हल निकल गया। इसके बाद पूर्व की स्थिति बहाल करके शिया समुदाय की नमाज अदा हुई। अध्यक्ष सै. मोहम्मद हैदर व महासचिव सै. जैगम अब्बास ने जिला व तहसील प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इमामे जुमा मौलाना महफुजूल हसन खां, जौनपुर अजादारी कौसिंल के अध्यक्ष सै. मो. हसन, कार्यकारी अध्यक्ष इसरार हुसैन एडवोकेट, महासचिव मिर्जा जावेद सुल्तान, अब्दुल जब्बार, मुशीर हसन, वसीर, निशान हैदर, अली शान हैदर, इंतजार, अनवर, राजू, काजू, इरफान हैदर, फिरोज, नसीम हैदर, इम्तियाज, लड्डन, मुशीर, चांद, शानू, परवेज हुसैन, दिलदार, खतीब अब्बास, शहजादे, निसार अहमद, नसीम अहमद उपस्थित रहे।

Related

news 2229475678349760978

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item