रिपेयरिंग को पड़े हैं सैकड़ों ट्रान्सफार्मर

जौनपुर। एक ओर तो सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार करने का दावा कर रही है वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जले ट्रान्सफार्मरों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। जिससे अनेक गांवों में अंधेरा छाया है। अहियापुर विद्युत उपकेन्द्र पर बड़ी संख्या में जले ट्रान्सफार्मर रखे गये हैं। ग्रामीण लगातार दौड़ लगा रहे हैं लेकिन उन्हे दुरूस्त ट्रान्सफार्मर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर ट्रान्सफार्मर पर अधिक लोड है और क्षमता का आंकलन किये बिना अधिकारी उसपर नया कनेक्शन देते जा रहे है। हजारों लोग कटियामारी करते है और बढ़े लोड के कारण ट्रान्सफार्मर जल जाते हैं। उनका कहना है कि यदि बदलकर नया लगाया जाता है तो घटिया मरम्मत के कारण कुछ दिन बाद वह फिर से फुंक जाता है। जिससे खेती में मुसीबत पैदा हो रही है।

Related

news 5449806776919352520

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item