पूर्व मंत्री के निधन पर जनपद का रालोद शोकाकुल

  जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की आकस्मिक बैठक तारापुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चैहान के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू, गरीबों, मजदूरों एवं किसानों के लिये संघर्ष करने वाला अगुवा खो दिया। इस क्षति की भरपाई होना सम्भव नहीं है। अन्त में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में पूर्वी जोन उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, डा. एसए रिजवी, राजेन्द्र तिवारी, प्रदीप तिवारी, उधम सिंह यादव, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक प्रधान, राजेश प्रजापति, अखिलेश पाल, शेर अली, अरमान आब्दी, निसार हुसैन, महाबल मौर्य, सूर्यबली पाल, सुनील सरोज, अशोक शास्त्री, धनीराम यादव, अजय गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 4906404305833780130

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item