जलायी वेतन आयोग की प्रतियां
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_716.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने सोमवार को ट्येूबेल चौराहे पर सातवें वेतन आयोग की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया। इस अवसर पर सातवें वेतन आयोग में दम नहीं है। उन्होने कहा कि वेतन 26 हजार से कम नहीं। पुरानी पेशन बहाल हो। आंगनवाड़ी रोजगार, पीआरडी जवान आदि को कम से कम 15 हजार मानदेय दिया जाय। सरकार ने इन बातों को अमान्य करते हुए सातवें वेतन आयोग ने जो रिपोर्ट दी थी उसी को ही सरकार ने लागू कर दिया। जिसकी घोर निन्दा करते हैं। सरकार ने रिपोर्ट में जो संशोधन हेतु समिति बनायी है उसे अमान्य करते हैं। यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, तनवीर शास्त्री, अच्छे लाल, पीडी श्रीवास्तव, शम्स तबरेज खान मौजूद रहे।

