शिक्षा विभाग पर भारी पड़ रहा प्राइमरी पाठशाला का प्रधानाध्यापक

बढ़ौली नोनियान सरकारी स्कूल के बच्चों सहित अभिभावक परेशान
शिक्षा समिति का गठन करके बाहरी व्यक्ति को बनाया गया अध्यक्ष

    जौनपुर। जनपद के सिकरारा क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला बढ़ौली नोनियान के प्रधानाध्यापक लगातार सुर्खियों में बनते चले जा रहे हैं। उनके द्वारा की जा रही एक से बढ़कर एक कारस्तानी से जहां अभिभावकों में रोष व्याप्त है, वहीं शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुये हैं जो समझ से परे है। विद्यालय में खाना बनाने वाली महिलाओं से प्रार्थना करवाने वाले प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव के बारे में तमाम की चर्चाएं हैं। उनके मनमानेपन से जहां विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, वहीं अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है जो कभी भी विस्फोटक हो सकता है। उनकी मनमानी का एक उदाहरण गत दिवस तब देखने को मिला जब शिक्षा समिति के गठन पर एकत्रित अभिभावकों को वापस भेजकर विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद शिक्षकों को बुलाकर अपने ढंग से समिति का गठन किया गया। एबीआरसी अशोक राजभर की मौजूदगी में गठित समिति के अध्यक्ष के बारे में क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उनका कोई भी बच्चा उक्त विद्यालय में नहीं पढ़ता है जबकि नियम है कि समिति का अध्यक्ष वही हो सकता है जिसके बच्चे उक्त विद्यालय में पढ़ते हों। हद तो तब हो गयी जब इसकी शिकायत मौखिक रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा से की गयी तो उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं किया। कुल मिलाकर यह कहा जा रहा है कि उक्त प्रधानाध्यापक शिक्षा विभाग पर भारी पड़ रहा है। तभी तो कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव के खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही अभी तक देखने व सुनने को नहीं मिली।

Related

news 1190416819318107136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item