सांसत पैदा कर रही गर्मी और बिजली

जौनपुर। भीषण गर्मी और उमस एक बार फिर बढ़ गयी है जिससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। धूप छांव के खेल से लोग बेहाल हो गये है। हर कोई पसीने से तरबतर दिखाई दे रहा है जबकि बिजली की कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। दिन रात मिलाकर जिला मुख्यालय पर 12 घण्टे से अधिक कटौती से जनमानस बिलबिला रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली की दुर्दशा सपा सरकार विदाई का कारण बन सकती है। जनप्रतिनिधि साइकिल यात्रा में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं वही जनता बिजली और सड़क की दयनीय हालत को देखकर उन्हे कोस रही है। विद्युत विभाग का रोस्टर ध्वस्त हो चुका है जब चाहा लगातार 4 घण्टे से अधिक कटौती कर लोगों को गर्मी से जूझने के लिए मजबूर कर देता है। बिजली आधारित उद्योग धन्धों का बुरा हाल है। शहर में पेयजल की समस्या गहरा गयी है  गर्मी से बुरा हाल हुआ जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ कुछ घंटे ही आपूर्ति हो रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा  बिजली न मिलने के कारण यह सभी शोपीस बनकर रह गए हैं। हालत यहां तक खराब है कि इर्नवटर भी एक दो घण्टे चल पा रहा है।

Related

news 5119410920878211920

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item