मुलायम ने प्रोन्नति रोका तो मायावती ने छुरा माराः प्यारे लाल

    जौनपुर। पासी खटिक राजभर एकता मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष बसंत लाल राजभर की अध्यक्षता में वाजिदपुर स्थित जिला कार्यालय पर हुई जहां संयोजक प्यारे लाल सरोज ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने दलितों के प्रोन्नति का विरोध किया तो मायावती ने दलित एक्ट में संशोधन कर दलितों की पीठ में छुरा मारने का काम किया है। उन्होंने बताया कि मायावती के मुख्यमंत्रित्वकाल में सबसे ज्यादा पासी, खटिक, राजभर प्रताड़ित किये गये तो वर्तमान की सपा सरकार में यही बिरादरी प्रताड़ित किये जा रहे हैं। इसके अलावा प्रान्तीय महासचिव रीता सरोज सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश सोनकर, शोभनाथ सोनकर, रतन सोनकर, मिठाई लाल राजभर, राहुल सरोज, सचिन सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3665532449881766062

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item