नये एसपी को बदमाशो ने दी सलामी , दो अभूषण व्यापारियों से लूटे डेढ़ लाख रूपये का माल

जौनपुर। नये पुलिस कप्तान अभी आये भी नही है इसी बीच हौसला बुलंद बदमाशो ने खेतासराय थाना क्षेत्र खुदौली वन बिहार के पास दो मोटर साईकिल पर सवार चार बदमाशो ने एक मोटर साईकिल पर सवार दो आभूषण व्यापारियों से 35 हजार रूपये समेत करीब डेढ़ लाख रूपये के गहने लूटकर उन्हे सलामी दे दिया है। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब अंधेरे में हाथ पाव मार रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खेतासराय कस्बे के निवासी संदीप सोनी की दुकान कलापुर बाजार में है और मोहल्ले के निवासी राजकिशोर सोनी की दुकान नौली बाजार में है आज शाम करीब सात दोनो अपनी अपनी दुकाने बंद करके एक मोटर साईकिल अपने घर लौट रहे  थे इसी बीच रास्तें में खुदौली वन बिहार के पास पहले से घात लगाये बैठे  एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाशो ने व्यापारी की मोटर साईकिल रोक लिया। जब वह कुछ समझ पाता इसी बीच पीछे से एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश और आकर दोनो व्यापारियों का बैग छिनने लगे विरोध करने पर बदमाशो ने दोनो की सिर पर तमंचा सटा दिया। अपनी जान बचाने के लिए दोनो अपना बैग बदमाशो को दे दिया। बदमाश लूटने के बाद खुटहन की तरफ भाग निकले। व्यापारियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया इसके  बाद भी पुलिस करीब  दो घंटे बाद पहुंची। व्यापारियो के अनुसार संदीप के बैग में दस ग्राम सोना दो किलो चांदी के जेवर और 15 हजार रूपये नगद था और राजकिशोर के बैग में मात्र 20  हजार रूपये कैश था।


Related

news 920714550931591877

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item