सोनियां के रोड शो को लेकर चर्चा
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_791.html
जौनपुर । पूर्व अध्यक्ष सेवादल रामसेवक यादव के नईगंज आवास पर सेवादल की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सतीश यादव नगर अध्यक्ष सेवादल ने की। इस बैठक में 2 अगस्त को प्रस्तावित सोनिया गांधी के वाराणसी रोड शो कार्यक्रम पर विचार किया गया और निर्णय लिया गया कि शहर कांग्रेस सेवादल के 50 कार्यकर्ता सोनिया गांधी के वाराणसी रोड शो कार्यक्रम में वाराणसी कचहरी चौराहे से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया कि प्रातः 10 बजे तक वाराणसी कचहरी चौराहे पर पहुंचना सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश यादव ने कहा कि सोनिया जी का यह रोड शो 2017 के विधासभा चुनाव की दिशा निर्धारित करेगा। बैठक में पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष डा. रविन्द्र मिश्रा, दिलीप यादव, सौरभ यादव, मनोज सरोज, बल्ली सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।
