भदोही डीएम ने अफसरों से कहा मेरे गाँव के नौनिहालों और माताओं के स्वास्थ्य का रखें ख़याल

  भदोही। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने आज स्वयं के  द्वारा गोद लिये गॉव अछवर का निरीक्षणकिया । उन्होने गॉव में गर्भवती महिलाओ और कुपोषित , अतिकुपोषित बच्चो के बारे में जानकारी ली ।  छोटे बच्चो अर्पिता और शुभम का वजन कराया । डीएम ने उपस्थित चिकित्साधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को कड़ी हिदायत दी है कि सप्ताह में दो बार अनिवार्य रूप से ग्राम सभा में भ्रमण कर गर्भवती माताओं के साथ कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के रहन सहन खान पान, विटामीनयुक्त दवायें आदि को विशेष रूप से नजर रखते हुए देखें कि जहॉ कमियॉ मिले उसे दूर कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुरूप गर्भवती महिलाओं, बच्चो को खाद्यान्न प्रत्येक दशा में उपलब्ध करायी जाय। यह भी निर्दहेेश दिया कि कार्य में शिथिलता कत्तई बर्दाश्त नही होगी। 

Related

news 1679011781380629769

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item