कौशल विकास मिशन के प्रचार वाहन को डीएम ने किया रवाना

   जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट परिसर से कौशल विकास मिशन के प्रयास से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश में कौशल विकास मिशन में जिले को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पूरी टीम को बधाई दिया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रचार वाहन कलेक्टेªट से प्रस्थान करके लाइन बाजार, सर्किट हाउस, रामदयालगंज बाजार, मड़ियाहूं में नुक्कड़ नाटक कर प्रदर्शन करेगा। वहां से वाजिदपुर तिराहा होते हुये पालिटेक्निक चैराहा, नईगंज, बदलापुर पड़ाव के आस-पास भी नुक्कड नाटक करेगा। इसके बाद जेसीज, सिपाह, पचहटियां, शाहगंज पड़ाव, धर्मापुर बाजार होते हुये सिरकोनी बाजार में कार्यक्रम करने के उपरान्त वाराणसी चला जायेगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजीव सिंह, कौशल विकास मिशन प्रबन्धक सर्वेश मिश्र, राजीव कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Related

news 5548235515572966369

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item