कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_919.html
मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जरौना गाव से बुधवार की रात पुलिस ने
एक किशोर को संदिग्ध्वस्था में देख हिरासत में लेने के बाद जब तलासी लिया
तो एक अदत कट्टा व् जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।बताते है कि बुधवार की रात
गस्त के दौरान उक्त स्थान पर एक संदिग्ध युवक देख पुलिस उसे हिरासत में ले
लिया।हिरासत में लेने के बाद शक के आधार पर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने
जब युवक की तलासी कराया तो उसके पास एक अदत कट्टा एंव जिन्दा कारतूस देख
पुलिस ने युवक से कड़ाई से जब पूछताछ किया तो पकड़ा गया युवक अपना नाम लुकमान
अहमद पुत्र कुर्बान निवासी पट्टी नरायनपुर जौनपुर बताया।
पुलिस के अनुसार पकडे गए युवक पर कई थानो पर तमाम मुकदमा दर्ज है और जाच
किया जा रहा है।

