स्कूल से बच्चों को लेकर वापस आ रहे पिता की हादसे में गयी जान

  जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सेंट पैट्रिक स्कूल के पास ट्रक की चपेट में आने से शुक्रवार को मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी जबकि उसके दोनों बच्चे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिक चैक निवासी गुंजन गुप्ता पुत्र डा. श्रीराम गुप्ता के दो बच्चे सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ते हैं जिन्हें लेने वह मोटरसाइकिल से विद्यालय पहुंचे जहां बच्चों को लेकर घर की ओर वापस आ रहे थे कि स्कूल के पास ही अचला देवी मोड़ पर ट्रक नम्बर यूपी 32 सी जेड 3747 की चपेट में आ गये। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दोनों बच्चे घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घायल बच्चों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Related

news 1457059404242377832

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item