भले ही अँधेरा घना है ,मगर रोशनी जलाना मना नहीं है
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_953.html
जनपद जौनपुर के सोशल मीडिया क्षेत्र में जनपद जौनपुर के समाचार के
क्षेत्र में क्रान्ति लाने वाले शिराज़ ए हिन्द डॉट कॉम के तीन वर्ष पुरे
होने पर प्राथमिकी शिक्षक संघ जौनपुर के द्वारा दस हज़ार शिक्षकों की ओर से
हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई !जनपद जौनपुर में तीन वर्ष पहले इलेक्ट्रॉनिक
मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए शिराज़ ए हिन्द डॉट काम ने जौनपुर
एवं पूर्वांचल के जनपदों का समाचार अपडेट करते हुए लोगो का ध्यान आकृष्ट
कराया जिसके कारण जनपद जौनपुर का सोशल मीडिया से जुड़े रहने वाला व्यक्ति
वह चाहे देश में हो या विदेश में हो एक बार शिराज़ ए हिन्द डॉट कॉम का
समाचार पढ़कर निश्चित रूप से अपडेट हो जाता है यहाँ पर मै विशेष रूप से बधाई
देना चाहूंगा शिराज़ ए हिन्द डॉट कॉम के संचालक राजेश श्रीवास्ताव जी को जिन्होंने ने अनवरत तीन वर्षो से अपने अथक प्रयास से जनपद वासियो को हर
क्षेत्र के समाचारो से अवगत कराने का कार्य करते है विशेष
का शिक्षा समाचारो को फोकस करते हुए आपने प्राथमिक शिक्षा के गुण प्रकाश
डालते हुए इसके उत्थान के लिए जो प्रयास करते है वह अत्यंत सराहनीय है
प्राथमिक शिक्षा के उत्थान और जिलाधिकारी जौनपुर के ऐतहासिक सुधारवादी
समाचार अमास्य विद्यालय को बंद करने के समाचार को प्रमुखता से इंगित करके
प्राथमिक शिक्षा के लिए जो सुधार हेतु अपने स्तर से सहयोग दे रहे है
उसके लिए हम शिक्षक सदैव ऋणी रहेगा !राजेश जी के लिए उक्त बाते एकदम सही
बैठती है भले ही अँधेरा घना है, मगर रोशनी जलाना मना नहीं है
हम
सभी शिक्षकों की ओर से शिराज़े हिन्द डॉट कॉम के तीन वर्ष पुरे होने पर
बहुत बहुत शुभकामना एवं बधाई एवं हम सभी शिक्षक ईश्वर से प्रार्थना करते है
की श्री राजेश जी की हिम्मत ,निष्पक्षता एवं को ऐसे ही बनाये रखे जिससे
हम सभी जनपदवासी लाभान्वित होते रहे

