सपा सरकार में माफियाओं का बोलबाला
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_971.html
जौनपुर। प्रदेश की बिगड़ी कानून ब्यवस्था को लेकर गुरुवार को भाजपा ने खेतासराय मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में खेतासराय थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया तथा नारे लगाये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा की समाजवादी सरकार के राज में आम आदमी खुद को असुरछित महसूस कर रहा है गुंडाराज बढ़ गया है ह्त्या और लूट करने वाले सपा के विधायक और मंत्रियों के साथ घूम रहे हैं पुलिस बेबस मूक दर्शक बनी हुयी है।वहीँ इन्होंने एक विधायक के ऊपर जमकर कटाच्छ किया कहा की जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं विधान सभा के बाहर भी अपने द्वारा कार्य कराने की होर्डिंग लगवा रखा है विकास कार्यों का फर्जी श्रेय लेते हैं ।इन्हें पोस्टर वाले विधायक की संज्ञा दिया ।इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ट नेता ओमप्रकाश सिंह ने सपा, बसपा ,कांग्रेस पर निशाना साधा कहा की सबसे अधिक घोटाले कांग्रेस में 12 लाख करोण का हुआ।बसपा के सम्बन्ध में कहा मांगता कोई है मिलता किसी को है और बाद में टिकट कोई भी लेलेता है।सपा के सम्बन्ध में कहा की लर्निग ड्राइवर प्रदेश चला रहें हैं मुलायम पुत्र मोह में फसें हैं । कार्यक्रम को सूर्य प्रकाश सिंह , विजय सिंह विद्यार्थी,अखिलेश तिवारी अकेला,गिरीश यादव ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व नगर के दुर्गा मंदिर से जुलुस निकाला गया जो धरना स्थल पर सभा में परिवर्तित हो गया । अंत में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में आपराधिक प्रवित्तियों को बढ़ावा देने वाली सरकार बताकर उसे बर्खास्त की मांग करते हुए द्वारा कार्यवाहक थानाध्यछ नकी हैदर रिजवी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया । इस दौरान प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह,डॉ जगन्नाथ यादव,विनय मिश्रा,राजू दादा ,डॉ उमाशंकर प्रजापति,कृष्णा बरनवाल, पंकज जायसवाल, डॉ.रामसूरत आदि उपस्थित रहे ।

