अधिवक्ता के बाइक में मारी टक्कर

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने शनिवार को एक अधिवक्ता जो अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहा था को जोरदार टक्कर मार दी। अधिवक्ता दोनों बच्चों सहित गिर गया और एक सात वर्षीय बच्ची को गंभीर चोट लग गयी। लहुलूहान अवस्था में अधिवक्ता ने उसे निजी चिकित्सा केंद्र पर ले जाकर उसका उपचार कराया। बताते हैं कि नगर के होली चाइल्ड एकेडमी रूहट्टा में अधिवक्ता श्रीकांत श्रीवास्तव के बच्चे पढ़ते है। सुबह सबेरे वह बच्चों को तैयार कर अपने बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। वह स्कूल के पास पहुंचे ही थे और वाहन खड़ा ही कर रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज गति से आ रहा एक अभिभावक बाइक सवार उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में वह बच्चों सहित गिर गये और उनकी एक सात वर्षीय बच्ची को गंभीर चोट लग गयी। वह जब तक कुछ समझ पाते टक्कर मारने वाला व्यक्ति उल्टे उन्हीं के उपर बरस पड़ा। अभद्रता करते हुए उन्हें वाहन सही से चलाने की नसीहत दे डाली। जब स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो वह वहां से रफूचक्कर हो गया। अधिवक्ता किसी तरह स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची का उपचार स्थानीय निजी स्वास्थ्य केंद्र में कराया। अधिवक्ता ने दीवानी बार एशोसिशन से घटना के बारे में बताया। इस पर बार  ने पुलिस अधीक्षक  और शहर कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने के लिए एक लेटर भेज दिया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

Related

news 5864843504857953627

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item