व्यापारियों को परेशान होने की आवश्यकता नही है : D M
https://www.shirazehind.com/2016/07/d-m_29.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की
अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ
बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि अम्बेडकरनगर की सीमा से
प्रारम्भ होकर कुत्तूपुर तिराहे से जौनपुर नगर के अन्दर होकर पालिटेक्निक
चौराहे तक लुम्बनी-दुद्धी मार्ग 10 मीटर चौड़ा है। जिलाधिकारी ने बताया कि व्यापारियों को परेशान होने की आवश्यकता नही है मानक के अनुसार लगभग 10
मीटर सड़क का निर्माण किया जायेगा, जिसमें सभी जगह सड़क लगभग दस मीटर से
ज्यादा है। पालिटेक्निक चौराहें से आगे लगभग 14 मीटर चौड़ी सड़क है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कुत्तूपुर से कलीचाबाद बाईपास सड़क ,पुल का प्रस्ताव
शासन को प्रेषित किया गया है। आशा है शीघ्र ही इस पर कार्य भी प्रारम्भ
कराया जायेगा।
इस
अवसर पर पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, नगर मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्रा,
अधि0अभियंता लेा.नि.वि. के.जी.सारस्वत, ई.ओ.नगरपालिका संजय शुक्ला, ब्यापार
मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, महामंत्री
रवि मृगलानी, जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, उपाध्यक्ष अनवारूलहक, सुरेन्द्र
जायसवाल प्रवक्ता, संजय केडिया नगर प्रभारी, मनोज गांधी जिला उपाध्यक्ष,
विकास गुप्ता, अनिल हरलालका, रवि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
