जिले में 500 स्वदेशी/अवर्णित गायों को किया जायेगा गर्भित

    जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह ने बताया ईस्ट्रस सिंक्रोनाइजेशन द्वारा प्रदेश में 10000 स्वदेशी नस्ल एवं अवर्णित गायों को एक साथ ऋतु काल में लाकर 2 अक्टूबर को सुबह-शाम एवं 3 अक्टूबर को सुबह कृत्रिम गर्भाधन द्वारा गर्भित किया जायेगा। इस जिले में योजना द्वारा स्वदेशी नस्ल के पशुपालकों की आमदनी को बढ़ाने हेतु शिविर के माध्यम से ईस्ट्रस सिंक्रोनाइजेशन के उपरान्त 2 अक्टूबर को कृत्रिम गर्भाधन के माध्यम से 500 स्वदेशी/अवर्णित गायों को गर्भित किया जाना है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक पशुपालकों का स्वदेशी नस्ल के गायों के पालन के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं पशुपालकों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 25 अगस्त तक चयनित पशुओं के प्रजनन अंगों एवं स्वास्थ्य का परीक्षण किया जायेगा। 3 सितम्बर तक कृमिनाशी दवापान किया जायेगा। 6 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक मिनरल मिक्सचर का नियमित प्रयोग किया जाना है। गर्भ परीक्षण 5 दिसम्बर से 12 जुलाई 2017 तक किया जायेगा। दुग्ध अभिलेखन आगामी 12 मई 2018 तक किया जायेगा।

Related

news 1294774086814648747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item