झांकियो की धूम, मनाई जा रही है जन्माष्टमी

  
जौनपुर। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनायी जा रही है । अनेक स्थानो  पर भव्य झांकियां सजायी गयी और  भजन कीर्तन आदि का आयोजन चल रहा है । जिसे देखने के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के पुलिस लाइन, जिला कारागार, पांचो शिवाला, गोकुल घाट, बारी नाथ मठ उर्दूबाजार, हनुमान घाट के मन्दिरो , मां शारदा मन्दिर परमानतपुर, सर्वेश्वर नाथ मन्दिर कृषि भवन सहित विभिन्न मन्दिरो  तथा मकानो  व प्रतिष्ठानो  पर श्री कृष्ण के जीवन के पर आधारित झांकियां सजायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त थानो  तथा पुलिस चौकियों  के मन्दिरो  में भी भव्य सजावट कर योगेश्वर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां पर मानस पाठ, भजन कीर्तन तथा प्रवचन का कार्यक्रम भी हो रहा है। उत्साही बच्चे घरो  तथा दुकानो में झांकी सजाने में पूरे दिन व्यस्त रहे। तहसील व ब्लाक क्षेत्र में अनेक स्थानो  पर जन्माष्टमी मनायी गयी। पर्व के आगमन के साथ ही सामाजिक परिवेश भक्ति भावनापूर्ण ह¨ गया है तथा श्रद्धालुजन पर्व पर झांकी सज्जा कर योगेश्वर की साधना कर रहे हैं। नगर तथा जनपद के तमाम कस्बो  बाजारो  और  ग्रामीणांचलो में पर्व पर लोगो  में चतुर्दिक हर्षोल्लास है।

Related

news 5035234915378352862

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item