दोषीजनों के विरूद्ध हो कड़ी कार्यवाही
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_305.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की एक बैठक जिला अध्यक्ष डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में इकाई कार्यालय पालोटेक्निक चैराहे पर हुई। जिसमें गत दिनों जनपद के एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता के साथ जिले के एक मंत्री के पुत्र के साथ चल रहे गनर द्वारा मार पीट एवं दुव्र्यवहार किये जाने की घटना की एक स्वर में निन्दा की गयी। जिलाधिकारी के माध्यम से यह मॉग की गयी कि तत्काल स्थायी समिति की आपात बैठक बुलाकर इस घटना के लिए दोषी जनों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार शशिराज सिन्हा, शैलेन्द्र यादव, अरविंद पटेल, मयेंद्र सिंह, विनय मिश्र, विवेक पाण्डेय, केके साह,ू रत्नाकर अनिल सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

