बुढ़वा मंगल पर महाआरती के साथ होगा प्रसाद वितरण

 जौनपुर। धर्म रक्षा मंच की बैठक नगर के कोतवाली चैराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर सोमवार को हुई जिसकी अध्यक्षता आयोजक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य डा. राजवीर सिंह ने किया। इस मौके पर सर्वसम्मत से निर्णय हुआ कि 9 अगस्त दिन मंगलवार की शाम साढ़े 6 बजे कोतवाली स्थित हनुमान मन्दिर पर महाआरती का कार्यक्रम होगा। मंच के जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्य ने बताया कि महाआरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ। जिला उपाध्यक्ष विशाल अग्रहरि ने बताया कि आरती व प्रसाद वितरण के पश्चात् हनुमान मन्दिर समिति द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ होगा। बैठक का संचालन विकास शर्मा ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बब्बू, अवधेश सिंह, पियूष चतुर्वेदी, गौरव उपाध्याय, आनन्द सिंह, कैलाश सेठी, नन्द किशोर माली, गप्पू माली, विशाल गोस्वामी, शंकर, आशुतोष, सीटू, आलोक वैश्य, राजेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदीप, अंकित गुप्ता, कृष्ण कान्त साहू के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7414416970372028204

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item