जिलाध्यक्ष की रिहाई को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने किया जबर्दस्त प्रदर्शन

 जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर सहित 15 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रही कार्यवाही, जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्यवाही, जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक की संदिग्ध भूमिका के खिलाफ बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी एवं धर्म रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टेªट परिसर में जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये मण्डल प्रभारी अम्बरीश सिंह व जिला प्रभारी श्रीश कुमार ने कहा कि केराकत कस्बे में स्थित एक मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन देश विरोधी नारे लगाने वालों पर अभी तक कोई कार्यवाही न होना जिला व पुलिस प्रशासन की एकरूपता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। साथ ही राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वाले मदरसे पर सरकारी ताला लगा देना चाहिये। अन्त में महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की बात कहते हुये रिहाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्य, बजरंग दल के पंकज सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक विपिन दूबे, शाहगंज नगर अध्यक्ष हिमांशु यादव, विकास शर्मा, प्रशांत सिंह, प्रदीप जायसवाल, विकास अग्रहरि सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Related

news 7419742041794389385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item