भजन संध्या का हुआ आयोजन, लोग हुये भाव-विभोर

   जौनपुर। श्री राधे राधे संग समिति शाहगंज के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजेश चैबे सहित उनके सहयोगियों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियों की प्रस्तुति दी गयी। इसके पहले झांकी की संख्या नगर के ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गयी जिसे लोगों ने खूब सराहा। भजन संध्या में संजय मोदनवाल हनुमान बने तो रवि अग्रहरि ने कृष्ण की भूमिका निभायी। वहीं राधा सहित अन्य की भूमिका नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा निभायी गयी। सारे कलाकार स्थानीय नगर के पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले के निवासी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन अग्रहरि, अनुभव जायसवाल, राहुल, शिवम्, राम अवतार, संजू मोदनवाल, बाबा, चेतन मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, अमित शर्मा, संदीप मोदनवाल, चन्दन अग्रहरि आदि का योगदान सराहनीय रहा। अन्त में कार्यक्रम संयोजक रंजीत अग्रहरि ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 917874835429495423

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item