यूपी सरकार ने कर्मचारियो पर लाठी चार्ज कराकर अपने ताबूत मे अन्तिम कील ठोक दी है

 जौनपुर। उत्तर प़देश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद के कायॆकारणी की आपात बैठक टी डी इण्टर कॉलेज मे संघ के अध्यक्ष  दिनेश सिह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी।  जिसमे कर्मचारियो द्वारा  लखनउ मे विधान सभा पर हो शान्तिपूर्ण   प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा  किये गये लाठी चार्ज  की घोर निन्दा की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिह ने कहा सरकार द्वारा  शिक्षणेत्तर कर्मचारियो पर लाठी चार्ज  कराकर अपने ताबूत मे अन्तिम कील ठोक दी है।इसका खामियाजा आने वाले विधान सभा चुनाव मे सपा को भुगतना होगा।लाठी चार्ज  मे जनपद 10शिक्षणेत्तर कर्मचारी घायल हुए है जिनका इलाज करा दिया गया है उनके शीघ़ स्वस्थ होने की कामना करता हू।प़शासन से माग की जाती है लाठी चार्ज  की न्यायिक जाँच  कराकर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही किया जाय अन्यथा जेल भरो आन्दोलन किया जायेगा।जिलामन्त्री साहब लाल यादव ने कहा कि सरकार कितनी लाठी गोली चलाए हम लोग अपनी माग पूरा कराकर ही पीछे हटेगे।लाठी के बल पर हक को नही छीना जा सकता है। बैठक को सुधेन्दु सिह पंकज सिह लालबहादुर विश्वकर्मा , उदयराज यादव ,विनोद कुमार आलोक सिह आदि ने सम्बोधित किया। प़देश नेतृत्व ने सरकार को 15 दिन का समय दिया है कि मागे नही मानी गयी तो पुनः विधान सभा का घेराव किया जायेगा।
 

Related

news 1155953375319246826

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item