भदोही डीएम ने बाढ़ को देखते हुए अफसरों की छुट्टियाँ की रद्द

भदोही । जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने गंगा में  आयी बाढ़ की  विभिषिका को देखते हुए विभागो के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टीयो को रद्द कर दिया है। उन्होने कहा कि किसी विशेष परिस्थिति में बिना अनुमति के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय से बाहर न जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय अधिकारियों को  भी मुख्यालय पर उपस्थित  आवश्कता पड़ने पर सुनिश्चित करें । उनकी सेवाओं का उपयोग बाढ़ राहत कार्यो में लिया जा सकता है । साथ ही बाढ़ सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण कर निगरानी करने के निर्देश दिया है ।  उन्होने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण कराने के साथ-साथ चारा, दवा आदि की समुचित व्यवस्था कर कराएँ । डीएम ने  उबाढ़ नियन्त्रण कक्ष की स्थापना करायी है  जिसका फोन नं0 250281 तथा टोल फ्री नं0 1077 है। यह 24 घण्टे चालू रहेगा, शिफ्ट वार अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है । बाढ़ सम्बन्धित समस्या के निदान के लिए कन्ट्रोल रूम में सूचित करे, ताकि निदान किया जा सके।जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने सोमवा गंगा के किनारे स्थित  रामपुर घाट बिहरोजपुर, बेरासपुर, इम्ब्राहीमपुर, केदारपुर, बदरी, आदि गॉवों का निरीक्षण किया था । निरीक्षण के दौरान ग्राम के लेखपाल व सेक्रेटरी को निर्देश दिया था कि गंगा के किनारे सभी गॉवों में रात्रि निवास कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते रहे। ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके, उन्होने उपस्थित ग्रामीणो से भी अपील की है कि रात्री में सजग रहे।  लेखपालो को यह भी निर्देश दिये किये जिन घरो में पानी पहुचने की समभावना हो उसे चिन्हित कर सूची बनाए । प्रशासन द्वारा गंगा के किनारे गॉवों में राहत कार्य के लिए चौकी स्थापित कर दी गयी है। साथ ही शिफ्ट करने वाले स्थानो की सूची बना दी गयी है।सीएमओ  को भी निर्देश दिया है कि बाढ़ वाले इलाको में चिकित्सको की तैनाती के साथ दवाओ की उपलब्धता कराये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को कड़ा निर्देश दिया है कि अपने-अपने सौपे गये दायित्वो का वखूबी निवर्हन करें । शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियो के कार्यशैली को गम्भीरता से लिया जायेगा।

Related

news 5382991458334011733

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item