पत्रकार को पितृशोक, गोजए ने की शोकसभा

  जौनपुर। गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन की शोकसभा नगर के नखास स्थित कैम्प कार्यालय पर अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में हुई जहां वरिष्ठ पत्रकार जय आनन्द के पिता के निधन पर उपस्थित पत्रकारों ने शोक जताया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजलाल चौरसिया के प्रकरण पर पत्रकारों ने कहा कि श्री चौरसिया के साथ एसोसिएशन तब तक साथ रहेगा जब तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इस अवसर पर संस्थापक रामजी जायसवाल, महामंत्री संजय अस्थाना, कैलाशनाथ मिश्र, प्रमोद जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, दीपक गुप्ता, राजेश मौर्य, महर्षि सेठ, सूरज साहू, अजीत सोनी, कृष्णा वर्मा, विशाल यादव, मंगला प्रसाद तिवारी, अमित पाण्डेय, अजय पाण्डेय, संजय शुक्ला, सुशील वर्मा, इशरत हुसैन, कुमार कमलेश सहित तमाम पत्रकार, छायाकार उपस्थित रहे।

Related

news 3664519293874342174

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item