भाजपा की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का हुआ समापन

जौनपुर।  स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में “याद कारो कुर्बानी” के बैनर तले तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया जिससे गाँव, गली चौराहों पर आज देश का नौजवान राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत हो गया है और आज़ादी के तरानों जैसे “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है” के साथ इस प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया है, उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आर.पी. कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर महाराणा प्रताप व्यायामशाला में हज़ारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कहीI उन्होंने कहा की पूरे प्रदेश में आज अराजकता,हत्या,लूट,डकैती व बलात्कार जैसी घटनाएं चरम पर है आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार को आज़ादी के दिवानो की तरह उखाड़ फेकने को भाजपा के कार्यकर्ता तैयार खड़े हैंI
समापन कार्यकर्म की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा की राष्ट्र में आज जिस तरह का माहौल है उसमे नवयुवकों में राष्ट्रवाद की भावना का आना बहुत आवश्यक है, पहले देश विरोधी घटनाएं सुदूर,कश्मीर या बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर ही होती थी, आज इस तरह की घटनाएं जौनपुर के केराकत जैसी तहसील मुख्यालय पर भी होने लगी है और जन सामान्य के विरोश करने पर उन्हें पुलिसिया उत्पीडन का शिकार होना पड रहा है, जनपद के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता 2017 के सत्ता परिवर्तन तक संघर्ष के लिए मन बना चुका है और हर अत्याचार के खिलाफ गाँव से लेकर शहर तक संघर्ष करेगाI
कार्यकर्म को संबोधित करते हुए सांसद के पी सिंह ने कहा की स्वतंत्रता के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है जो विकास के साथ-साथ देश पर बलिदान हुए शहीदों को याद करती है और उन्हें सम्मान देती है, अपने 2 साल के साशन में मोदी जी ने 70 जनकल्याणकारी योजनायें देश के सभी वर्गों को समर्पित की हैI
पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, अशोक सोनकर ने कहा की आज़ादी के 70 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने आज़ादी के नायकों को वह सम्मान नहीं दिया था जिसके वह असल हकदार थे, देश में पहली बार प्रधानमन्त्री मोदी जी ने माँ भारती के सपूतों को याद कर आज़ादी 70 याद करो कुर्बानी, तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों का शुभारम्भ कियाI                      
पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा सांसद प्रतिनिधि डॉ विजय चन्द पटेल ने कहा की आज़ादी के 70वीं वर्ष्गांठ पर केंद्र की मोदी सरकार ने 70 जनकल्याणकारी योजनायें गरीबों के हित में समर्पित की हैं जो एक एतिहासिक कदम है, मोदी सरकार ने पुरे देश में राष्ट्रीयता का भाव पैदा कर विश्व में भारत का मस्तक ऊँचा किया हैI
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ हरेन्द्र सिंह, शशि मौर्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास का नारा केवल विज्ञापनों में ही दिखता है जबकि जमीनी हकीकत ठीक उसके विपरीत है, जनता बिजली पानी सड़क जैसी सुविधाओं से आज भी वंचित हैI
इसके पूर्व मुख्य अतिथि आर पी सिंह, सांसद के पी सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके उपरान्त डॉ सुबाष चन्द विशोई ने वंदेमातरम् और राष्ट्र गान गाया, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कियाI
जिला महामंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने जनपद में निकाली गयी तिरंगा यात्रा का वृत्त प्रस्तुत किया, जिला तिरंगा यात्रा प्रभारी विनय सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया व कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने कियाI
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, डॉ नृपेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह, पंकज मिश्रा, राम सिंह मौर्या, सतीश दूबे, अजीत प्रजापति, धरमपाल कन्नौजिया, पूनम विश्वकर्मा, उषा किरन, सुनील सेठ, राम विलास पाल, पियूष गुप्ता, मनोज दूबे, राजवीर दुर्गवंशी, अनुपमा राय, दिव्या सिंह, गौरव उपाध्याय, अतुल पाण्डेय, बद्री प्रसाद सिंह, रमेश मिश्र, अमित कुमार सिंह, अभयजीत मिश्रा, अजेन्द्र दूबे, अरविन्द सिंह दारा, शैल साहू, सोनू सिंह, दयाशंकर सिंह, मेहीलाल गौतम, शमशेर सिंह आदि लोग मौजूद रहेI                

Related

politics 6008316260745869235

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item