नकली डीजल व पेट्रोल बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़

102 ड्रम में 22 हजार 440 लीटर नकली डीजल(साल्वेंट)बरामद
पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
सिकरारा(जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में मछलीशहर के ज्याइन्ट मजिस्ट्रेट व सीओ सदर के नेतृत्व में छापेमारी कर नकली डीजल व पेट्रोल बनाने वाले दो कारखानों का भंडाफोड़ कर 102 ड्रम में 22 हजार 440 लीटर साल्वेंट बरामद कर एक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है।
ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि लोगो द्वारा उक्त बाजार में नकली डीजल व पेट्रोल बनाने व बेचने के काम की शिकायत मिलने पर शनिवार की शाम को मामले की जांच के लिए पहुचा कि बाजार में चक्रमण के दौरान एक दुकान के अंदर तेजी से एक पिकअप जीप को जाते हुए देखकर दूकान के अंन्दर जाने पर भारी संख्या में नकली डीजल का ड्रम भरा था। पूछने पर पता चला कि रामराज जायसवाल की दूकान है।पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके दूकान से 56 ड्रम बरामद किया। पुलिस ने बाजार के टेकारी मोड़ के पास विनोद जायसवाल के दूकान में छापेमारी कर वहाँ से 46 ड्रम नकली डीजल बरामद किया। हालाकि वे दूकान पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बरामद ड्रम को थाने ले आने के लिए वाहन से कांस्टेबल को लगा दिया है। साथ ही दुकानों को सीज करने का आदेश दिया है।

Related

news 8591456754213821529

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item