विहिप के पूर्व जिला मंत्री को मातृशोक, उमड़ा जनसैलाब

  जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव की माता कमलेश श्रीवास्तव रविवार को तड़के हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित विश्व हिन्दू परिषद में शोक की लहर दौड़ गयी। लगभग 85 वर्षीया कमलेश जी काफी दिनों से बीमार चल रही थीं जिन्होंने आज अंतिम सांस ली। सूचना मिलने पर सुन्दरनगर स्थित राकेश श्रीवास्तव के आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राकेश श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष अजय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राकेश चन्द्र दूबे सहित तमाम पत्रकार, विहिप पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 6633914103514744438

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item