आपराधिक घटनाओं से व्यापारी बेहद असुरक्षित हो गयाः सूर्य प्रकाश जायसवाल

  जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई के बैनर तले मां शारदा शक्तिपीठ परमानतपुर में अध्यक्ष राजनाथ गुप्त के आह्वान पर हुई बैठक में भयमुक्त स्वतंत्र व्यापार सुनिश्चित करने की मांग की गयी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं विशेष रूप से व्यापारियों के साथ हो रही लूट एवं हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि हत्या, डकैती, लूट, छिनैती की लगातार बढ़ रही वारदातों से व्यापारी समुदाय स्वयं को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहा है। श्री जायसवाल ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर भारतीय उद्योग मण्डल 9 अगस्त को नयी दिल्ली में महापंचायत करनेजा रहा है। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्त ने कहा कि नगर में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को आर्थिक क्षति पहुंचायी जा रही है। अब लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग के नाम पर नगर को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि वाजिदपुर तिराहे से चैकियां होते हुये कुत्तूपुर बाईपास है। इसके अलावा सुबाष अग्रहरि, चेयरमैन दिनेश टण्डन, आशीश गुप्ता, सुरेन्द्र प्रधान, महेन्द्र सोनकर, संतोष सोंथालिया, सुरेन्द्र सिंघानिया, विकास शर्मा, रवि मिंगलानी, दयाराम मौर्या सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल एवं बैठक में आये लोगों के प्रति आभार रामकुमार साहू ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर पारसनाथ गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, विक्रम अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, रविन्द्र अग्रहरि, किशन हरलालका, जयसिंह गहलौत, विष्णु जायसवाल, अतुल गुप्ता, राजीव साहू, नितिन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3393024587625180397

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item