डकैती व लूट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_934.html
केराकत,
जौनपुर । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बीते माह सरकी नहर
पुलिया पर प्राइवेट फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी के साथ लूट एवं दिल्ला का
पूरा गांव में डकैती की घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया।
पुलिस से
मिली जानकारी के अनुसार बीते माह स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दिल्ला का
पूरा निवासी अवकाशप्राप्त आपरेटर शोभनाथ पाठक के घर हुई डकैती की घटना में
शामिल बदमाश रमेश पाण्डेय पुत्र मायाशंकर निवासी सुरहुरपुर थाना केराकत को
गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस
सूत्रों के अनुसार उक्त बदमाश सरकी नहर पुलिया पर आजमगढ़ के लालगंज की
प्राइवेट फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से 60 हजार रूपये नगद लूटा था। आईपीसी
की धारा 392, 394 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर बदमाश को चालान न्यायालय
भेज दिया गया।

