युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोदकरपुर मोहल्ले में पतंग उड़ाने के विवाद में गोली मारकर एक युवक को गम्भीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस आज शाहगंज पड़ाव से गिरफ्तार कर लिया है।
बीत रविवार को नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोदकरपुर मोहल्ले में पतंग उड़ाने के विवाद में दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी थी। इस विवाद में बीच बचाव करने पहुंचा जगदीश मौर्या को एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया वहां पर डाक्टरो हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया आज भी उसका इलाज वाराणसी एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार वालो ने आनन्द कुमार साहू नामक युवक के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। आज पुलिस उसे शाहगंज पड़ाव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक 315 बोर का कट्टा एक खोखा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। 

Related

news 6726769932443624819

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item