बोले भाजपा सांसद : प्रदेश सरकार कर रही जनताहित का कार्य , सुनिये VIDEO में क्या कहा रामचरित निषाद ने
https://www.shirazehind.com/2016/08/video.html
जौनपुर। मछलीशहर के सांसद रामचरित निषाद ने आज मीडिया के सामने स्वीकार किया कि केन्द्र सरकार के साथ साथ प्रदेश सरकार भी जनहित में कार्य कर रही है। इस लिए बार बार हम लोग प्रदेश सरकार को नही कोशते है। भाजपा सांसद ने कहा कि यह बात अलग है कि मोदी जिस तेजी से विकास चाहते उतनी तेजी से विकास नही हो पा रहा है। इसका जिम्मेदार अधिकारी भी है। जिसके कारण आज न हम संतुष्ट है न ही जनता।
अरसे बाद जौनपुर में पधारे मछलीशहर के भाजपा सांसद रामचरित निषाद आज कलेक्टेªट मिटिगं हाल में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारो से बातचीत किया है। शिराज ए हिन्द डाॅट काम ने जब उनसे सवाल किया कि जो रेलवे लाईन जघंई रेलवे स्टेशन से मछलीशहर तहसील मुख्यालय तक जोड़ने का प्रयास आप द्वारा किया गया है वह आगे कहा जायेगी इस पर उन्होने कहा कि यह रेलवे विभाग समझे यह उनका टेक्निकल मामला हैं मुझे तो बस मछलीशहर तक रेलवे लाईन चाहिए। इसका नफानुक्सान रेल विभाग समझे।
उसके बाद सांसद द्वारा गोद लिये आर्दश गांव आरा के विकास के बार में प्रश्न किया गया तो उनका जवाब था कि आज मैने अपने निधि से आरा गांव में पचास प्रतिशत विकास का काम पूरा करा दिया है। उन्होने स्पष्ट करते हुए कहा कि विकास में आ रही देरी का मुख्य कारण है अधिकारियों का 6 माह 8 माह में तबादला हो जा रहा है जिसके कारण विकास नही हो पा रहा है। इसी बीच उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनो जनता के हित में कार्य कर रही है इस लिए हम लोग बार प्रदेश सरकार को दोष नही दे रहे है। हां केन्द्र सरकार की योजनाओ का मोदी जी जिस स्पीड से काम चाहते है उस स्पीड से कार्य नही हो पा रहा है। इस लिए न हम संतुष्ट है न जनता संतुष्ट है।