4 दिन से अंधेरे में जी रहे आधा दर्जन मोहल्ले के लोग

  जौनपुर। नगर के अहमद खां मण्डी मोहल्ले के लोग 3 दिन से बिजली विभाग की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है। मालूम हो कि उक्त मोहल्ले में ट्रांसफार्मर लगा है जो आये दिन जला रहता है। बीते 30 अगस्त को ट्रांसफार्मर जल गया जिसके बाद अहमद खां मण्डी, सुन्दरनगर, उमरपुर, नईगंज बस्ती के कई मोहल्ले अंधेरे में डूब गये हैं। नहाने-धोने की दूर, लोगों के घरों में पीने के भी पानी के अकाल पड़ गये हैं। उमस एवं गर्मी से मोहल्लेवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। समस्या का समाधान करने की बात करने पर विभागीय अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। इतना ही नहीं, अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि का नुमाइंदा भी मौके पर नहीं पहुंचा। अब देखना यह है कि बिजली विभाग इस समस्या का समाधान निकाल पाता है या इन लोगों को इस उमस भरी गर्मी में यूं ही सोना पड़ेगा।

Related

news 2681190261422800867

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item